फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There may be sabotage next week, the secretary of the forest department took stock

अगले हफ्ते हो सकती है तोड़फोड़, वन विभाग की सचिव ने लिया जायजा

Fri, 25 Jun 2021 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
There may be sabotage next week, the secretary of the forest department took stock
फरीदाबाद खोरी गांव में बने मकानों को - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद अब खोरी गांव में तोड़फोड़ की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है। शुक्रवार को वन विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा ने गांव का दौरा किया। वे करीब बीस मिनट तक यहां रुकीं और नक्शे के माध्यम से जायजा लिया। इस दौरान मंडलायुक्त संजय जून, निगमायुक्त गरिमा मित्तल, जिला वन अधिकारी राजकुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद तय हुआ कि कार्रवाई से पहले निगम दिल्ली, हरियाणा बार्डर पर बसी कॉलोनी में जमीन की पैमाइश करेगा। सूत्रों के मुताबिक निगम और वन विभाग के पास अभी जमीन का सही डाटा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

खोरी-लकड़पुर वन क्षेत्र में नगर निगम और वन विभाग की कुल 150 एकड़ जमीन है। इसमें से 80 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा माना जा रहा है। दोनों विभाग अपनी-अपनी जमीन की पैमाइश करेंगे। खोरी गांव का कुछ इलाका दिल्ली में भी आता है। फिलहाल नगर निगम और वन विभाग पैमाइश को लेकर दुविधा में हैं। दिल्ली वन विभाग द्वारा की गई पैमाइश में अब हरियाणा का इलाका बढ़ा दिया गया है। दिल्ली प्रशासन नहीं चाहता कि तोड़फोड़ की आंच उनके इलाके तक पंहुचे। इधर हरियाणा के अधिकारियों को सही ढंग से ये नहीं पता कि बॉर्डर कहां पर लगता है। इसलिए दोनों विभाग पहले पैमाइश करेंगे, फिर तोड़फोड़ की जाएगी। शुक्रवार को वन विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा ने गांव के नक्शे के हिसाब से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडलायुक्त संजय जून, निगमायुक्त गरिमा मित्तल, जिला वन अधिकारी राजकुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी पूरे क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो सकती है
विज्ञापन

निगम ने शुरू किया इंतजाम
निगम ने गांव में तोड़फोड़ में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी के लिए इंतजाम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जेसीबी, अर्थमूवर के साथ-साथ ट्रकों का भी इंतजाम किया जाएगा। जिससे कि तोड़फोड़ के साथ ही मकानों के मलबे को भी वहां से तुरंत हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed