फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is no room for new purchase due to lack of lift of wheat

गेहूं की उठान न होने से नई खरीद के लिए जगह नहीं

Sat, 10 Apr 2021 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
There is no room for new purchase due to lack of lift of wheat
बल्लभगढ़। अनाज मंडियों से गेहूं उठान नहीं होने से जिले की तीन मंडियों की व्यवस्था बिगड़ चुकी है। फसल खरीदने वाली एजेंसी लगातार भरोसा तो दे रही हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है। समस्या के कारण आढ़तियों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन

फसल खरीद के बाद लाखों क्विंटल गेहूं मंडियों में अटा है। मंडी में बने शेड के बीच बने रास्तों पर भी गेहूं भर दिया गया है। मोहना स्थित मंडी में गेहूं को रास्ते से हटाने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। इस कारण मंडियों में आवागमन का रास्ता तक खत्म हो गया है।
विज्ञापन

-
गेहूं की उठान न होने से मंडी की व्यवस्था खराब हो गई। यहां एक आढ़त से दूरी आढ़त तक पैदल पहुुंचना मुश्किल हो गया है। मंडी में फैले गेहूं के लिए जेसीबी का सहारा तक लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश कुमार, प्रधान मोहना अनाज मंडी
बल्लभगढ़ मंडी में गेहूं का उठान न होने से जाम की स्थिति बन गई है। किसानों के ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों को आढ़त तक ले जाने में घंटों लग जाते हैं।
-सुनील भारद्वाज, प्रधान बल्लभगढ़ अनाज मंडी
फतेहपुर अनाज मंडी में जिस गेहूं की खरीद हो चुकी है, वह खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। अगर मौसम में बदलाव हो जाएं तो आढ़ती व खरीद एजेंसी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
-महेंद्र कुमार, प्रधान अनाज मंडी फतेहपुर बिल्लौच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed