{"_id":"6900bb07d77b3bccda0ad598","slug":"there-is-no-parking-and-toilet-facility-in-the-chamber-of-commerce-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54492-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: व्यापार मंडल कार्यालय में पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: व्यापार मंडल कार्यालय में पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
व्यापारियों को मीटिंग और कार्यक्रम के दौरान होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एनआईटी-एक मार्केट के पास स्थित व्यापार मंडल में कई मूलभूत समस्याओं की कमी है। कार्यालय में शौचालय और पार्किंग की भी सुविधा नहीं है। इस कारण व्यापार मंडल के अधिकारियों को व्यापार से जुड़ी योजनाएं व्यापारियों को बताने और अन्य कार्यक्रमों को कार्यालय में आयोजित करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिक लोगों के कार्यक्रम में आने से जगह की कमी हो जाती है।
पार्किंग नहीं होने के चलते अधिकारियों और व्यापारियों दोनों को ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि फिलहाल दिवाली के चलते अभी तो कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए हैं, दिवाली से पहले जब भी किसी व्यापार और व्यापारियों से जुड़ी किसी चीज को लेकर कार्यक्रम किए जाए जाते हैं तो पार्किंग की समस्या सभी के लिए परेशानी बन जाती है। वहीं, कार्यालय में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है।