फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is no management for wheat crop in mandi

Faridabad News: गेहूं का ठीक से नहीं हुआ उठान, गुस्से में रहे आढ़ती और किसान

Tue, 23 Apr 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 23 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
There is no management for wheat crop in mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। अनाज मंडी में सोमवार को मार्केट कमेटी का ताला लगाकर एसडीएम को अंदर ही बंद करने की घटना के बावजूद गेहूं उठान में तेजी नहीं लाई गई है, जिससे किसानों व आढ़तियों में रोष है। जिला प्रशासन की माने तो गेहूं खरीद की तुलना में उठान अभी तक मात्र 37 प्रतिशत हुआ है, जबकि आढ़तियों का आरोप है कि गेहूं का उठान बिल्कुल नहीं हो रहा है। ऐसे में आढ़ती तथा जिला प्रशासन कभी भी आमने-सामने हो सकते हैं। आढ़तियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि गेहूं का उठान नहीं हुआ तो गेहूं खरीद प्रक्रिया बंद करा देंगे और किसी भी अधिकारी को मंडी के अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे।
मंगलवार को भी गेहूं उठान की प्रक्रिया बेहद धीमी रही। आढ़तियों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ठेकेदार से मिलीभगत है। इस कारण गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। आरोप है कि ठेकेदार के पास न तो गाड़ियां हैं और न ही मजदूर हैं। इस कारण गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। जिला उपायुक्त द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक पलवल में विभिन्न अनाज मंडियों व फसल खरीद केंद्रों में 20 अप्रैल रात्रि तक कुल 192150.6 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इनमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 187453.6 मीट्रिक टन गेहूं को खरीद लिया गया है। उनके अनुसार 51 हजार, 502.8 मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में पहुंचे गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 32 हजार, 660.2 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 77 हजार 663.2 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयरहाउसिंग द्वारा 77 हजार 130.2 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। खरीद किए गए गेहूं में से 5 हजार 1502.8 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है और 1 लाख, 35 हजार 950.8 मीट्रिक टन गेहूं उठान के लिए मंडियों में बाकी है, जिनका जल्द उठान करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

बरसात आने पर गेहूं खराब होने का अंदेशा
मंगलवार को सुबह से ही मौसम बिगड़ने के हालात बने हुए हैं। कभी धूप निकलती है तो कभी तेज हवा के साथ बादल छा जाते हैं। ऐसे में आढ़तियों व किसानों को बरसात होने पर खुले मेंं रखे गेहूं के खराब होने की आशंका है। किसान भी इस बात चिंतित हैं कि जब तक गेहूं का उठान नहीं होगा, उनकी अदायगी नहीं होगी। किसानों को गेहूं बेचे 15 दिन हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला है। किसानों का आरोप है कि बिना पैसे के उनके सारे काम रुके हैं। किसी के घर में शादी है तो किसी के घर पर और काम होने हैं। उधारी भी देनी है। ऐसे में पैसों की जरूरत है और गेहूं का उठान नहीं होने से पैसा नहीं मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद के बाद 72 घंटे में भुगतान के दावे फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जनपलवल अनाज मंडी से गेहूं का उठान कराया जा रहा है। उसमें और तेजी लाई जा रही है। एक दो दिन में गेहूं का पूरा उठान करा दिया जाएगा तथा किसानों के खाते में पैसे भी पहुंच जाएंगे।
- मनदीप राणा, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed