{"_id":"5d1b93558ebc3e3cd810e55e","slug":"there-is-no-clue-from-mobile-of-vikash-faridabad-news-noi4468758112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास हत्याकांड : विकास चौधरी के फोन से नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास हत्याकांड : विकास चौधरी के फोन से नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन
फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के दौरान पुलिस को उनकी कार से मिले आई-फोन से कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में अब पुलिस मोबाइल की तकनीकी जांच के लिए उसे लैब में भेजेगी। पुलिस का मानना है कि इस फोन से विकास चौधरी मीडिया व अपने कुछ अन्य जानने वालों से संपर्क रखता था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि उसके पास कोई दूसरा रिकार्डिंग वाला फोन भी होगा। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास करेगी।
विकास चौधरी की 27 जून को सेक्टर-9 मार्केट में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस ने विकास चौधरी की कार से उनका आई-फोन बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीमों ने विकास के मोबाइल फोन को अच्छे से खंगाला, मगर पुलिस को उसमें से कुछ नहीं मिला। पुलिस के अनुसार विकास के आई फोन में अधिकांश मीडिया के संपर्क नंबर हैं।
इसके अलावा गैलरी में कांग्रेस के नेताओं के फोटो रखे हैं। फोन में न तो उनके परिवार के नंबर हैं और न ही परिवार या बच्चों का कोई फोटो है। हालांकि पुलिस फिर भी इसकी गहन जांच के लिए उसे लैब में भेजेगी। पुलिस को यह अंदेशा है कि विकास जरूर कोई दूसरा फोन भी इस्तेमाल करता था। पुलिस उसके दूसरे फोन को भी ढूंढने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
नरेश को भेजा न्यायिक हिरासत में
पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर कौशल के नौकर नरेश उर्फ चांद को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चांद की निशानदेही पर विकास चौधरी की रेकी में इस्तेमाल की गई एसएक्स-4 कार बरामद की है।
शराब कारोबारी सहित दो को पूछताछ के लिए बुलाया
पुलिस के पास सूचना है कि कौशल गैंग को रंगदारी देने में सक्षम लोगों के नाम शहर के एक शराब कारोबारी ने बताए हैं। मंगलवार को पुलिस ने शराब कारोबारी पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं एक बदमाश को भी क्राइम ब्रांच ने विकास हत्याकांड के संबंध में पूछताछ के लिए उठा रखा है। पुलिस को वारदात में उसके भी संलिप्त होने की आशंका है। मगर अभी तक पुलिस के पास हत्यारों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।