फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   there is no choice for another hospital

मनचाहे अस्पताल में इलाज की सुविधा नहीं

Thu, 01 Oct 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
there is no choice for another hospital
फरीदाबाद। ईएसआईसी का दावा है कि बीमा कार्ड धारक अपने इलाज के लिए निजी अस्पताल का चयन सुविधा अनुसार कर सकते हैं। किंतु सेक्टर-8 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में इन दावों की पोल खुल रही है। यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले बीमा कार्ड धारकों को गंभीर रूप से बीमार होने पर भी केवल सेक्टर-10 स्थित एक मात्र निजी अस्पताल में ही रेफर किया जा रहा है। ईएसआईसी की इस मनमानी से कार्ड धारक काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को प्रशासन द्वारा कोविड अस्पताल घोषित किया जा चुका है। सुरक्षा दायरे में यहां केवल सामान्य और हड्डी रोग सहित कुल चार ओपीडी चलाई जा रही हैं। शेष मरीजों को इलाज के लिए सेक्टर-8 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भेजा जा रहा है। इससे जिले के बीमा कार्ड धारकों का दबाव यहां भी बढ़ चुका है।
विज्ञापन

इस अस्पताल का बोझ कम करने के लिए मरीजों को निजी अस्पताल रेफर किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को रेफर करने के लिए ईएसआईसी से संबधित निजी अस्पतालों की सूची भी यहां चस्पा है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। इलाज के लिए आई दीपिका ने बताया कि उनके भाई की तबीयत खराब है, पेट में तेज दर्द है। दो दिन पहले यहां दिखाया था मगर आराम नहीं मिली। ऐसे में भाई का सर्वोदय अस्पताल में इलाज करवाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफर फॉर्म भरने पर डॉक्टर और स्टाफ ने बताया कि सर्वोदय में इलाज आसानी से संभव नहीं है। अस्पताल इलाज के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से इलाज अनुमति मांगेंगे और वह आपको स्वयं लाकर देनी होगी। यह काम आसान नहीं है। इसलिए सेक्टर-10 अस्पताल में इलाज करवा सकती हैं वहां कोई परेशानी नहीं होगी।
यही स्थिति तिगांव से आई सोमवती के साथ देखने को मिली। अपने पति के इलाज के लिए आई महिला ने बताया कि वह एशियन अस्पताल में इलाज करवाना चाहती है, मगर डॉक्टर सेक्टर-10 के निजी अस्पताल भेजने की बात कर रहे है, जबकि उस अस्पताल इलाज की बेहतर सुविधाएं भी नहीं है।
इस संबंध में सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल अधीक्षक पुनित बंसल ने कहा कि मरीज की सहमति पर ही उनके द्वारा चुने गए अस्पताल में मरीज को डॉक्टर रेफर करते हैं। रेफर प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मरीज को खुद अस्पताल चुनने का अधिकार है। ऐसे मामलों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है अगर किसी मरीज उसके चुने अस्पताल में नहीं भेजा जाता है तो वह इसकी शिकायत उन्हें दे सकता है। राज्य सरकार के आधीन अस्पताल में रेफर संबंधी समस्या होने पर विजिलेंस को शिकायत कर सकते हैं।
- डॉ. असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed