फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is little chance of relief from cold till January 31, the district administration advised people to take precautions

31 जनवरी तक ठंड से राहत के आसार कम, जिला प्रशासन ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

Tue, 25 Jan 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
There is little chance of relief from cold till January 31, the district administration advised people to take precautions
There is little chance of relief from cold till January 31, the district administration advised people to take precautions
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में 31 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। आगामी दिनों में और ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। ऐसे में लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। रात में कोहरा छाने के साथ शीत लहर की आशंका बनी रहेगी। वहीं, जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि मंगलवार को भी कोहरा छाने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे। लोगों को लगातार दूसरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में न्यूनतम तापमान एक अंक की गिरावट के साथ सात और अधिकतम भी सामान्य से चार अंक कम 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम की ओर से चली हवा की रफ्तार सुबह करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। हवा में लगभग 70 फीसदी नमी (आद्रता) के कारण लोगों को सुबह के समय कोहरे का भी सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस समय जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में बुधवार से पश्चिम की ओर से हवा चलने की उम्मीद है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। पहाड़ की ओर से आने वाली बर्फीली हवा का असर शहर के तापमान पर पड़ेगा और लोगों को 31 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed