फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is a possibility of severe heat wave, orange alert issued

भीषण लू चलने की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 11 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of severe heat wave, orange alert issued
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में सूर्यदेव का सितम जारी है। चिलचिलाती धूप के साथ लोगों को दिनभर गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग ने भी भीषण लू चलने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह रविवार की अपेक्षा चार डिग्री कम था। इसके बावजूद सामान्य से आठ डिग्री अधिक रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोगों को काफी हद तक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैैल से मौसम शुष्क है। साथ ही शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है। ऐसे में अगर तापमान लगातार बढ़ रहा तो हवा में नमी काफी कम हो जाती है। इसका असर रात को भी देखने को मिलता है। ऐेसे में दिन में तापमान बढ़ने से रात में भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसलिए फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में इस समय दिन-रात तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

कल से राहत मिलने की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बारिश होने की संभावना तो कम है। लेकिन, आंधी चलने से तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed