फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are no reserved seats for women in city buses.

Faridabad News: सिटी बसों में महिलाओं के लिए नहीं हैं आरक्षित सीटें

Mon, 24 Nov 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
There are no reserved seats for women in city buses.
गर्भवतियों और बुजुर्ग महिलाओं को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सिटी बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें नहीं हैं। जिसके कारण कई बार गर्भवती महिलाओं को बैठने के लिए सीट नहीं मिलने की वजह से परेशानी होती है।



स्मार्ट सिटी की लाइफ लाइफ कहीं जाने वाली सिटी बसें 10 रूटों पर चलाई जाती हैं। यह 50 बसें गांवों को शहर से जोड़ती हैं। इन बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट नहीं होने की वजह से काफी परेशानी होती है । गांव से कई बार गर्भवती एवं बुजुर्ग महिलाएं सफर कर शहर को आती हैं, लेकिन सीट आरक्षित नहीं होने की वजह से उनको खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कई बार पुरुष सीट दे देते हैं कई बार मना कर देते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार महिलाओं ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया कि सिटी बसों में भी दो से तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी चाहिए। ताकि उन सीटों पर सिर्फ और सिर्फ महिलाएं बैठ सकें।
विज्ञापन




दिव्यांगों के लिए आरक्षित है सीट
सिटी बसों में सफर करने वाले दिव्यांग यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं। जिन पर दिव्यांग यात्री आसानी से बैठकर सफर कर सकते हैं। सिटी बस इंचार्ज अंकित का कहना है कि सिटी बसों में दिव्यांगों के लिए तो आरक्षित सीटें हैं लेकिन महिलाओं के लिए नहीं हैं। अगर किसी महिला को सीट की जरूरत पड़ती है तो परिचालक सीट दिलवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed