फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There are inadequate seating arrangements in the waiting room of the old railway station.

Faridabad News: ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठने की नहीं है पर्याप्त व्यवस्था

Sat, 04 Jul 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
There are inadequate seating arrangements in the waiting room of the old railway station.
ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठने की अपर्याप्त व्यवस्था, यात्रियों को हो रही परेशानी
यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का इंतजार करने के लिए स्टेशन पहुंचते हैं, लेकिन प्रतीक्षालय में सीमित संख्या में कुर्सियां और बेंच होने के कारण अधिकतर यात्रियों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।


सुबह और शाम के समय यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस दौरान बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। कई यात्री अपने सामान के साथ लंबे समय तक खड़े रहने को मजबूर रहते हैं, जबकि कुछ लोग मजबूरी में फर्श पर बैठकर समय बिताते हैं।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और प्रतीक्षालय में अतिरिक्त बेंच, कुर्सियां तथा पर्याप्त बैठने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक डीएस भंडारी का कहना है कि रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अभी चल रहा है, जिस कारण यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही। स्टेशन के निर्माण कार्य के साथ जल्द ही लोगों को सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed