{"_id":"6834bc90dd7a28376804db37","slug":"there-are-heaps-of-garbage-everywhere-on-the-road-constructed-at-a-cost-of-rs-11-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43982-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 11 करोड़ से बनी सड़क पर जगह-जगह लगे कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 11 करोड़ से बनी सड़क पर जगह-जगह लगे कूड़े का ढेर
विज्ञापन
लावारिश पशुओं का लगा रहता है तांता, वाहन चालकों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-4 और 8 के सामने गुरुग्राम नहर की उत्तर दिशा में सिंचाई विभाग की ओर से 11 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई चार लेन की सड़क पर अब कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहनों चालकों को परेशानी होती है। कूड़े के ढेरों पर लावारिस पशुओं का तांता लगा रहता है। इस समस्या को लेकर कई बार लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
नेशनल हाईवे-19 और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर की आरएमसी सड़क का निर्माण कार्य करीब दो साल पहले किया गया था। यह सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (बाईपास) को राजमार्ग से जोड़ती है। सड़क के बनने से सेक्टर-24, 25 व 56 के औद्योगिक क्षेत्र से भारी वाहनों को माल लाने में आसानी होती है। इस सड़क के बनने से चावला कॉलोनी, सेक्टर 8, सेक्टर-तीन, चार, सात और सीही गांव के लोगों के साथ औद्योगिक नगरी को भी फायदा मिला है। लेकिन इस सड़क पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। कूड़े के ढेरों पर लावारिस पशुओं का तांता लगा रहता है। जिसकी वजह से कई बार पशु वाहनों के आगे आ जाते हैं और हादसा होने का डर लगा रहता है। इसके अलावा इन दिनों बरसात होने की वजह से कूड़े के ढेरों से बदबू भी आने लगी है। जिससे आस पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर कई बार लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया है, लेकिन कुछ समाधान नहीं हुआ है। नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रिज भूषण का कहना है कि जल्द ही कूड़े के ढेरों को हटा दिया जाएगा।