{"_id":"68ca9462009cfa4fef0b3e35","slug":"theft-in-house-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117844-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आदर्श कॉलोनी में चोरों का धावा, अलमारी का लाकर तोड़कर उड़ाए 20 लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आदर्श कॉलोनी में चोरों का धावा, अलमारी का लाकर तोड़कर उड़ाए 20 लाख के गहने
विज्ञापन
- रात के अंधेरे में घर को बनाया निशाना, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर की आदर्श कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात मंगलवार देर रात हुई, जब परिवार घर में सो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गली नंबर 11 निवासी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से अलमारी का लाकर तोड़ डाला और उसमें रखे कीमती जेवर व नकदी चोरी कर ले गए।
पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसमें सोने-चांदी के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद शामिल हैं। सुबह जब परिवार के लोगों ने अलमारी खुली देखी तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।