फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The youths who had come to surround and beat up the son also attacked the father.

Faridabad News: बेटे को घेरकर पीटने पहुंचे युवकों ने पिता पर भी किया हमला, 10-12 पर प्राथमिकी

Thu, 25 Jun 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The youths who had come to surround and beat up the son also attacked the father.
घायल बाप-बेटे के मेडिकल के बाद 23 जून को प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला करने के आरोप में पुलिस ने 10-12 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार का आरोप है कि 15 जून की शाम करीब सात बजे उनके बेटे नीरज को 45 फुट रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास कुछ युवकों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

भारत कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे नीरज ने फोन कर बताया था कि 4-5 युवक उसे घेरकर पीट रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 10-12 युवक लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर खड़े थे कुछ युवक नीरज पर हमला कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावर बाबा ग्रुप से जुड़े हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कैलाश उर्फ बाबा, मनीष और गगन समेत कुछ युवकों की पहचान होने की बात कही है। शिकायत के अनुसार एक मोटरसाइकिल भी मौके से बरामद हुई, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 23 जून को खेड़ीपुल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed