फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The youth who queued for hours for vaccination created a ruckus

टीकाकरण के लिए घंटों लाइन में लगे युवाओं ने किया हंगामा

Sun, 13 Jun 2021 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
The youth who queued for hours for vaccination created a ruckus
फरीदाबाद। टीका लगवाने के लिए रविवार को बीके सिविल अस्पताल में पहुंचे युवाओं को घंटों लाइन में लगने के बाद वैक्सीन खत्म होने और सर्वर डाउन होने की बात कहकर लौटाया जाने लगा। इसको लेकर उनका गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि टीकाकरण केंद्र का दरवाजा ही बंद करना पड़ा। युवाओं का कहना था कि अगर लाइन में लोगों को लगाया है तो टीका तो लगाना चाहिए था। उधर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का आरोप है कि 200 टीके ही केंद्र पर मौजूद थे। ऐसे में पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर टीकाकरण कर दिया गया। लाइन में लगने से पहले लोगों ने टीकाकरण कर्मियों से टोकन नहीं लिया और बिना बताए लग गए।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए लोगों में टीकाकरण का उत्साह इस कदर है कि रविवार को बड़ी संख्या में युवा टीका न लगने के कारण केंद्र पर ही स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान कुछ युवाओं में इस बात का रोष था कि वह घंटों लाइन में खड़े रहे, इसके बाद भी बिना टीका लगाए वापस जाने के लिए कह दिया गया। वहीं, कई युवाओं में इस बात का रोष था कि टीके की कमी की सूचना पहले ही केंद्र पर चस्पा नहीं की गई। ऐसे में वे लाइन में खड़े रहे और बाद में पता चला कि केंद्र पर महज कुछ ही वैक्सीन उपलब्ध थी। जो पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर लगा दी गई। इस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद इंद्रवती ने बताया कि वह एनआईटी-5 निवासी है। वह लगातार दूसरे दिन टीकाकरण केंद्र पर पहुंची मगर टीका नहीं लगा। शनिवार को पंजीकरण के दौरान उसे सर्वर डाउन की समस्या कहकर टोकन समेत वापस लौटा दिया गया। रविवार को अस्पताल पहुंची तो फिर वही समस्या बताकर उसे लौटा दिया गया। इंद्रवती का आरोप है कि वह कामकाजी महिला है। लगातार दो दिन वापस लौटाए जाने के बाद, वह तीसरे दिन टीकाकरण के लिए नहीं आ सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 1988 लोगों को दी गई डोज
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 11 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान जिले में कुल 1988 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 777 लोगों ने निजी केंद्रों पर टीकाकरण कराया। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 45 वर्ष से अधिक महज 32 लोगों ने टीका लगवाया। सोमवार को जिले के 38 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी की गई है। युवाओं सहित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण इस दौरान किया जाएगा।

इन केंद्रों पर आज लगेगा टीका
18 से 44 वर्ष - आदर्श नगर, एसी नगर, बल्लभगढ़ अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र डबुआ व सुभाष कॉलोनी
45 वर्ष से अधिक - सूरजकुंड डिस्पेंसरी, स्वास्थ्य केंद्र डबुआ कॉलोनी, शिव दुर्गा विहार, पाली, प्रतापगढ़ व एजसीएम नगर
वर्जन-
वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को 38 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। प्रयास है कि डोज की खेप के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द हो। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed