फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The youth was beaten up after being stopped on the road and threatened to withdraw the case.

Faridabad News: युवक को रास्ता रोककर पीटा, केस वापस लेने की दी धमकी

Mon, 29 Sep 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
The youth was beaten up after being stopped on the road and threatened to withdraw the case.
सारन थाना इलाके की घटना, जातिसूचक शब्द भी कहने के लगाए आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके में चाचा चौक के पास बाइक सवार युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसे पीटा। साथ ही जातिसूचक शब्द कहते हुए केस वापस लेने की धमकी दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सारन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मारपीट कर केस वापस लेने की धमकी भी दी गई। टीम मामले में जांच कर रही है।

पुलिस को ये शिकायत अटल चौक एनआईटी इलाके के रहने वाले आनंद ने दी है। इनका कहना है कि 27 सितंबर को इन्हें कॉल पर सूचना मिली है कि तुम्हारे भाई हेमंत को कुछ लोग मिलकर डंडे व रॉड से पीट रहे हैं। आरोप है कि हेमंत उस समय ड्यूटी से घर लौट रहा था। सूचना मिलते ही आनंद चाचा चौक के पास पहुंचा तो हेमंत उन्हें घायल हालत में मिला।
विज्ञापन

हेमंत ने घायल हालत में अपने भाई को बताया कि वह कंपनी से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में तीन बाइकों पर आए युवकों ने उसे रोक लिया और पीटा। आरोपियों के नाम महेश, अजय, मन्नु, एक नाई की दुकान वाला, एक बाइक की दुकान वाला व अन्य अज्ञात बताए गए। हेमंत के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौच व जातिसूचक शब्द कहते हुए केस वापस लेने की भी धमकी दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में रविवार को सारन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed