{"_id":"5f352d678ebc3e3d1f2a75de","slug":"the-youth-running-in-the-morning-was-attacked-with-sticks-faridabad-news-noi5295008103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दौड़ लगा रहे युवक पर चाकू और डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह दौड़ लगा रहे युवक पर चाकू और डंडों से हमला
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मोहना बस स्टैंड के पास सुबह दौड़ लगा रहे एक युवक पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ अन्य युवकों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जल्हाका निवासी पंकज ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है और सेना एवं पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह रोजाना सुबह दौड़ लगाने जाता है। बुधवार सुबह भी करीब पांच बजे घर से दौड़ लगाने लिए निकला था। गांव के कुलेना मोड़ से दौड़ लगाते हुए जब वह मोहना बस स्टैंड के पास पहुंचा तभी वहां पर विकास, विशाल, मोहित, अमन, अमित, कुलदीप, सौरव, जगन, धर्मेंद्र, प्रेमपाल, हरिओम, हरेंद्र, गजेंद्र, देवेंद्र , श्याम चंद्र, सुंदर, हरिओम, राजेश व अन्य युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि सभी ने पंकज को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। वह किसी तरह बचकर जल्हाका मोड़ की तरफ भागा और अपने ताऊ लाल सिंह को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर उसके दादा रणवीर सिंह और ताऊ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी लाठियों से वार किया, जिससे वह भी अचेत होकर गिर गए।
पंकज का कहना है कि करीब 10 दिन पहले उसका क्रिकेट खेलते समय मोहित से झगड़ा हो गया था। इसी बात की रंजिश के कारण उस पर और उसके परिवार पर हमला हुआ है। थाना छांयसा पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।