{"_id":"61f73721d55d1b282435ef3b","slug":"the-youth-caught-in-the-raj-kundra-pornography-controversy-told-that-the-video-was-shot-saying-that-the-face-will-be-blurred","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी विवाद : मामले मे फंसे युवक का बयान- चेहरा धुंधला करने की बात कहकर शूट की थी वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी विवाद : मामले मे फंसे युवक का बयान- चेहरा धुंधला करने की बात कहकर शूट की थी वीडियो
Mon, 31 Jan 2022 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
कैलाश गठवाल, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:40 AM IST
सार
उसने पूछताछ में बताया कि उसे कई बातों से अनजान रखा गया था। उसने मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उसे फिल्म का प्रस्ताव दिया गया। शुरुआत में उसे कहा गया था कि कुछ सीन भड़कीले हो सकते हैं। यह फिल्म की मांग है। धीरे-धीरे उसे पोर्नोग्राफी में उतार दिया गया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
विस्तार
राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी विवाद में फंसे ओल्ड फरीदाबाद निवासी युवक को कलकत्ता पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। अपने बयान दर्ज कराने के बाद युवक वापस शहर लौट आया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे कई बातों से अनजान रखा गया था। उसने मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उसे फिल्म का प्रस्ताव दिया गया। शुरुआत में उसे कहा गया था कि कुछ सीन भड़कीले हो सकते हैं। यह फिल्म की मांग है। धीरे-धीरे उसे पोर्नोग्राफी में उतार दिया गया।
विज्ञापन
युवक से कहा गया था कि उसका चेहरा धुंधला कर दिया जाएगा, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकेगी। फिल्म को भारत से बाहर देखी जाने वाली वेबसाइट पर डाला जाएगा। युवक को जिस फिल्म के लिए पूछताछ में शामिल किया गया था उसकी शूटिंग कलकत्ता में हुई थी। उसकी वीडियो सार्वजनिक हो चुकी थी। कलकत्ता में उसे कुछ और फिल्म भी दिखाई गईं, जिसमें उसका चेहरा धुंधला नहीं था। इसके बाद उसने एक शिकायत फिल्म निर्माताओं के खिलाफ भी दी है, जिस पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
शहर के कई मॉडल्स ने भी ली युवक से अपनी जानकारी
युवक के वापस आने के बाद शहर के मॉडल्स ने अपनी फोटो एलबम व वीडियो फुटेज के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी है। उनको शक है कि उनकी फोटो और वीडियो को मॉर्फिंग या एडिटिंग के माध्यम से इस्तेमाल किया गया है। कुछ मॉडल ओल्ड फरीदाबाद निवासी युवक के दोस्त भी हैं। उन्होंने कई बार दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के होटल व ऑडिटोरियम में ऑडिशन भी दिए थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आते हैं मॉडलिंग व हॉट शूटिंग के ऑफर
एक मॉडल ने बताया कि उसने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मॉडलिंग की फोटो डाली थी। कुछ दिनों बाद उसे अलग-अलग जगह से ऑफर भी आए थे। कुछ जगह पर उसे हॉट वीडियो के नाम पर भी बुलाया गया। कॉल करने वालों ने शूट की रकम भी ज्यादा बताई। उसे अंडर गारमेंट्स की एड के लिए बुलाया गया था। उसके पास कुछ वीडियो आई हैं जिसमें दिखाई देने वाला युवक हूबहू उसके जैसा ही है।