फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The younger brother was stabbed to death, the dispute started over sleeping in the room, the accused absconded

फरीदाबाद : छोटे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला, कमरे में सोने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, आरोपी फरार

Tue, 21 Dec 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The younger brother was stabbed to death, the dispute started over sleeping in the room, the accused absconded
विलाप करते मृतक विष्णु के परिजन । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र की भारत कॉलोनी में एक युवक ने अपने छोटे भाई को चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी अपने भाई को अस्पताल भी लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का पता लगते ही आरोपी अस्पताल से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मथुरा निवासी हरदोई ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात उसके दोनों बेटे विष्णु और सोनू घर में बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बड़े भाई सोनू ने अपने छोटे भाई विष्णु को चाकू मार दिया। इसके सोनू घायल अवस्था में भाई को बीके अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विष्णु की मौत की बात सुनते ही सोनू शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दोनों भाइयों में कमरे में सोने को लेकर झगड़ा हुआ था। बड़ी बहन प्रीति मायके आई हुई थी। दोनों भाई कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। कमरा छोटा होने के कारण सोने के लिए जगह कम पड़ गई। विष्णु ने सोनू को शराब ज्यादा पीने के कारण बहन से दूर सोने को कहा। इस बात पर सोनू को गुस्सा आ गया और वह उससे झगड़ने लगा। मामला बढ़ता देख उनकी मां हरदोई कमरे में आई और दोनों को समझने का प्रयास किया। बहन प्रीति झगड़ा होता देखकर अपने छोटे बच्चे को उठाकर पड़ोसी के घर सोने चली गई। मां भी उसके साथ पड़ोसी के घर तक गई। इसी दौरान सोनू ने चाकू से विष्णु पर हमला कर दिया। चाकू विष्णु के बाई तरफ छाती में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed