{"_id":"68867083f2559d483e08ed2e","slug":"the-young-man-who-fled-after-killing-the-girl-in-a-hotel-room-was-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48047-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल के कमरे में युवती की हत्या कर भागा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल के कमरे में युवती की हत्या कर भागा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रविवार देर शाम अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने युवक दीपक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना एरिया की आईपी कॉलोनी के एक होटल के कमरे में युवती की हत्या कर भागे आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम रविवार शाम आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ में मामले का खुलासा होगा कि उसने हत्या किस कारण से की।
ये मामला शुक्रवार दोपहर को सामने आया था। होटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे में गुरुवार शाम को युवक-युवती आकर ठहरे हैं। कई घंटे से कमरा बंद है और कोई जवाब भी नहीं दे रहा। सेक्टर-31 थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा जबरन खोला गया तो अंदर बैड पर युवती मृत पड़ी थी। मृतका की पहचान बदरपुर के माेहन बाबा नगर निवासी 32 साल की शिब्बा के तौर पर हुई। वहीं उसके साथ यहां ठहरने आया युवक दीपक गायब मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।