{"_id":"63f5050f01ceaec0b009d685","slug":"the-young-man-was-stabbed-on-asking-about-his-well-being-faridabad-news-c-1-1-292137-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हालचाल पूछने पर युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हालचाल पूछने पर युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
- सेक्टर-76 में फ्लैट देखने गया था पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-76 में एक युवक को अपने जानकर से हालचाल पूछना महंगा पड़ गया। आरोप है हालचाल पूछते ही युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नीमका निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह केएलजे सोसाइटी में किराए का फ्लैट देखने गए थे। वहां कुछ जानकार मिल गए। पीड़ित ने उनसे हालचाल पूछते हुए कहा कि आप यहां किसलिए खड़े हैं। आरोप है कि इस बात पर युवक भड़क गए और दोस्तों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।