फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The young man was kidnapped and brutally beaten

Faridabad News: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

Tue, 03 Feb 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The young man was kidnapped and brutally beaten
हथीन। थाना उटावड़ अंतर्गत मालूका गांव में आपसी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुबेदीन निवासी मालूका ने बताया कि 30 जनवरी की दोपहर शाद, जानू और मोहम्मद उनके भतीजे नासिर को जबरन एक इको गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां उस पर कुल्हाड़ी और अन्य नुकीले हथियारों से हमला किया गया। हमले में नासिर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल नासिर को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गांव मालूका पहुंचकर मामले का सत्यापन किया। पुलिस जांच के अनुसार, नासिर के साथ मारपीट होने की बात सही पाई गई है। थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed