{"_id":"64b96deb2658b834890e75b9","slug":"the-young-man-was-fired-upon-for-not-giving-extortion-money-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9580-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रंगदारी नही देने पर युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रंगदारी नही देने पर युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
Thu, 20 Jul 2023 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
- डबुआ मंडी पर अवैध वसूली का कब्जा करना चाहते हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ सब्जी मंडी में एक युवक ने बदमाशों को रंगदारी देने से मना कर दिया। बदमाशों ने मंडी में अपनी धौंस जमाने और युवक को डराने के लिए बुधवार रात मंडी में जाकर ताबड़तोड़ सात गोलियां चला दीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने डबुआ थाने में मामले की शिकायत दे दी है। शुुरुआती जांच में सामने आया मंडी पर वर्चस्व दिखाने के लिए गोली चलाई गई है।
डबुआ काॅलोनी निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बुधवार रात वह डबुआ सब्जी मंडी में दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी दो गाड़ियों में सवार होकर करण गढवाली, दत्तू, रोहित उर्फ चिकना, कमल भडाना, रंकित गुर्जर सहित करीब एक दर्जन युवक आए और गाली देते हुए सागर की गाड़ी पर पथराव कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए सागर व उसके दोस्त उनकी तरफ बढ़े तो आरोपियों ने एक के बाद सात राउंड फायर कर दिए। मंडी के अन्य लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग गए। सागर का कहना है उसकी गाड़ी में रखे करीब आठ हजार रुपये भी गायब हैं। आरोप है गोली चलाने वाले युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे धमकाते थे और रंगदारी की मांग करते थे। मना करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर गोली चलाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया मंडी में फड़ या रेहड़ी लगाने वालों से वसूली के लिए वर्चस्व को लेकर मंडी में अक्सर झगड़ा होता रहता है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।