फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The young man drank alcohol while sitting together and left with the bike, FIR lodged

Faridabad News: साथ बैठकर शराब पी और बाइक लेकर चला गया युवक, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The young man drank alcohol while sitting together and left with the bike, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। पाली क्रशर जोन में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने विश्वास जीतकर बाइक की चाबी ली और बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में समयपुर निवासी राजेश ने बताया कि वह 5 जून को अपने दोस्त रंजीत कुमार के साथ बाइक पर नौकरी की तलाश में पाली क्रशर जोन की ओर जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते दोनों दोस्तों ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और साथ लेकर पाली क्रशर जोन पहुंच गए।

वहां पहुंचने के बाद तीनों ने शराब खरीदी और साथ बैठकर पी। इसी दौरान अज्ञात युवक ने राजेश से बाइक चलाने की इच्छा जताते हुए चाबी मांगी। राजेश ने उस पर भरोसा करते हुए बाइक की चाबी दे दी। आरोपी युवक बाइक लेकर वहां से चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर युवक की तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed