फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The young man attacked his uncle with scissors

Faridabad News: युवक ने चाचा पर कैंची से किया हमला

Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The young man attacked his uncle with scissors
गंभीर हालत में दिल्ली किया रेफर
विज्ञापन

सैलून के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद
सारन थाने में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके में एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने चाचा पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। कहासुनी युवक के सैलून के बाहर चाचा के ऑटो खड़ा करने को लेकर हुई। गंभीर रूप से घायल महेश चंद को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सारन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सारन थाना इलाके के सोनिया चौक पर यह वारदात बृहस्पतिवार को हुई। संजय एन्क्लेव निवासी महेश चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोनिया चौक पर जाम लगा था। इसके चलते उन्होंने अपना ऑटो भतीजे मुकेश के सैलून के बाहर खड़ा कर दिया। ऑटो खड़ा करते ही मुकेश ने गाली देना शुरू कर दिया। महेश गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने उनके पेट में कैंची घोंप दी। इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बहने लगा। आस-पास मौजूद लोगों ने घायल की मदद की और उनके परिवार को वारदात की सूचना दी। इसके बाद घायल को इलाके लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। महेश चंद का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस टीम मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed