फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The work done by Deputy Commissioners can be an example: Modi

उपायुक्तों के द्वारा किया गया काम बन सकता है मिसाल : मोदी

Thu, 20 May 2021 05:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
The work done by Deputy Commissioners can be an example: Modi
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 60 जिलों के उपायुक्तों से रूबरू हुए। हरियाणा में गुरुग्राम पर उनका ध्यान केंद्रित रहा, हालांकि सतर्कता के निर्देश सभी के लिए बराबर रहे। अपने संबोधन में कहा कि हमें जन-जन तक पहुंचकर और अधिक पैमाने पर तीसरे चरण को रोकने के लिए काम करना होगा। वहीं दूसरी लहर से लड़ने के लिए देश के सभी जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना महामारी में वैज्ञानिकों की सलाह पर काम कर तीसरे दौर की लहर से सतर्कता से बचने की बात कही। उपायुक्तों को बेहतर काम कर भावी पीढ़ी के साथ अपने अनुभव साझा करने की बात कहकर प्रेरित किया। प्रशासन की ओर से महामारी के दौरान संवेदनशीलता के साथ काम करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गांव में मोबाइल एंबुलेंस सुविधाएं, पंचायत भवन, स्कूलों में आइसोलेशन सेंटर बनाने सहित ग्राम स्तर पर एएनएम, जीएनएम, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्करों और जनप्रतिनिधियों के बेहतर तालमेल बनाकर आमजन को जागरूक करने का बेहतर काम किया गया। तीसरे चरण से बचने के लिए देश में वैक्सीन की सप्लाई और सुदृढ़ की जा रही है। टीकाकरण अभियान में सरकार द्वारा प्रशासन को काफी सुविधाएं दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने गुरुग्राम के जिला उपायुक्त को महामारी के दौरान थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed