फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The woman kept screaming, forcibly took away the youth in the car

चीखती-चिल्लाती रही महिला, जबरन कार में बैठाकर ले गए युवक, एनआईटी चौक पर रात हुई घटना से मची अफरातफरी

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
The woman kept screaming, forcibly took away the youth in the car
The woman kept screaming, forcibly took away the youth in the car
फरीदाबाद। सबसे भीड़भाड़ वाले एरिया एनआईटी-1 चौक पर रात एक महिला चीखती-चिल्लाती हुई भागने की कोशिश कर रही थी। उसी समय कार लेकर पहुंचे युवकों ने महिला को जबरन खींचते हुए उसमें बैठा लिया। कुछ लोग महिला को बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन युवकों ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद महिला को लेकर वह लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने इस घटना को महिला का पारिवारिक मामला बताया। पूरे दिन यह घटना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात एनआईटी-1 चौक पर बदहवास हालत में भागती हुई एक महिला दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां खड़े कुछ लोगों से महिला ने मदद की गुहार लगाई और पुलिस तक पहुंचाने के लिए कहा। इसी दौरान दिल्ली की नंबर प्लेट वाली एक कार वहां आकर रुकी। उसमें से 5-6 लड़के उतरे और महिला की तरफ दौड़े। उन्हें देखकर महिला भागने लगी और वहां खड़े लोगों से बचाने की गुहार लगा रही थी। लेकिन कार सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे कार में बैठाने की कोशिश करने लगी। महिला उनके साथ न जाने की बात कहते हुए चीख-चिल्ला रही थी। वहां खड़े लोग जब महिला को बचाने के लिए आगे बढ़ तो कार सवार युवकों ने उन्हें धक्का दिया और धमकी देते हुए भगा दिया। कुछ लोग हिम्मत करते हुए फिर से आगे बढ़ लेकिन लड़के उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद लड़कों ने जबरन महिला को खींचकर कार में बैठा लिया और भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक वहां से निकल गए थे। इस घटना से एनआईटी एक एरिया में अफरातफरी का माहौल हो गया। कोतवाली प्रभारी हुकुम सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की गई तो पता चला कि महिला अपने घर से नाराज होकर भागी थी। कार सवार लोग उसके परिवार के लोग थे जो उसे अपने साथ ले गए। इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed