फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The woman cheated 30 thousand by making a relationship with the teenager, the accused was living in the protection house with permission from the court

कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले शूटर विकास गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The woman cheated 30 thousand by making a relationship with the teenager, the accused was living in the protection house with permission from the court
विकास चौधरी हत्याकांड में शामिल शूटर विकास उर्फ मालहे - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। अपराध शाखा डीएलएफ ने कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में शूटर विकास उर्फ मालहे को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम के धनवापुर गांव का रहने वाला है। वह कौशल गैंग का बदमाश है। आरोपी ने साल 2019 में अपने साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

विकास के भाई गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जून 2019 को सुबह करीब नौ बजे विकास चौधरी सेक्टर-9 मार्केट में कसरत करने के लिए जिम की पार्किंग में पहुंचा था। कई हमलावरों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने गैंग के सरगना कौशल और अमित सहित 20 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी रोहित गुरुग्राम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी विकास मालहे को प्रोडक्शन पर लेकर अदालत से 6 दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शातिर अपराधी है। उस पर हरियाणा, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में हत्या के सात केस दर्ज हैं। इसके अलावा करीब 9 मामले लूट, झपटमारी और मारपीट के भी हैं।
विज्ञापन

कई राज्यों की जेलों में बंद हैं 250 बदमाश
आरोपी ने बताया कि वह कौशल गैंग का बदमाश है। गैंग के करीब 250 बदमाश हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली की जेलों में बंद हैं। सभी आरोपी हत्या, लूट, डकैती, फिरौती जैसी सैकड़ों वारदात को अंजाम दे चुके हैं। साल 2019 में कौशल गैंग ने विकास चौधरी से फिरौती मांगी थी। मना करने पर आरोपियों ने विकास की हत्या करने की साजिश रची। आरोपी दो दिन तक विकास की रेकी करते रहे। मौका मिलते ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed