फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The woman and her family members were attacked with sticks and rods

Faridabad News: महिला व परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 05 Feb 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The woman and her family members were attacked with sticks and rods
-गांव पहाड़ी में हुई वारदात, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। थाना बहीन क्षेत्र के गांव पहाड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला, उसके पति और परिजनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता सविता पत्नी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जनवरी की शाम करीब 8 बजे वह अपने पति के साथ प्लॉट से घर लौट रही थी, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत उस पर हमला कर दिया। राजू उर्फ राजेश, राघव, प्रिया, दया और मीणा ने घर में घुसकर सविता के साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। सविता के सिर, कमर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आईं। जब पति रामकुमार बीच-बचाव में आया तो आरोपियों ने उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया। हमले में रामकुमार के सिर, हाथ, कमर और पेट में गंभीर चोटें आईं है। इसके साथ ही उसकी दो पसलियों में फ्रैक्चर भी आया है।
विज्ञापन


शोर सुनकर ससुर बलजीत और पड़ोसी निकेत मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और पीड़िता के कान से कुंडल झपट लिए और घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गंभीर हालत में सभी घायलों को पहले हथीन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद में पलवल के सरकारी व निजी अस्पतालों में रेफर किया गया। रामकुमार और बलजीत का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed