{"_id":"69d01231beb18f94b2048e51","slug":"the-weather-was-pleasant-with-rain-hail-in-many-villages-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66603-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, कई गांवों में ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, कई गांवों में ओलावृष्टि
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना, कई गांवों में ओलावृष्टि। पृथला के एक गांव में हुई ओलावृष्टि।
देर शाम तक बादल छाए रहे, तापमान में गिरावट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार शाम जिले में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बूंदाबांदी के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने वातावरण को ताजगी से भर दिया, जिससे लोगों ने सुकून महसूस किया। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम लंबे समय तक सुहावना बना रहा।
हालांकि, जिले के पृथला विधानसभा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। सागरपुर, शाहूपुरा, फतेहपुर बिल्लौच और डीग चंदावली सहित कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मौसम का यह बदलाव अचानक हुआ। हालांकि ओलावृष्टि अधिक देर तक नहीं रही, लेकिन इसने मौसम के तेवर बदल दिए।
शुक्रवार शाम की बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के दौरान एक या दो बार हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रहने से मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।