{"_id":"69cab4114f2c2ab10f0e4218","slug":"the-weather-was-pleasant-with-drizzle-in-the-afternoon-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66286-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
फरीदाबाद में दोपहर बाद छाए बादल मौसम हुआ सुहावना लोगों को गर्मी से मिली राहत। फोटो जोगेंद्र शर्
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप तेज होने के कारण दोपहर तक लोगों को उमस और गर्मी ने परेशान किया।
हालांकि, दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश की फुहारों के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। सड़कों और बाजारों में लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में आज भी बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। विभाग का कहना है कि बदलते मौसम के चलते तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन हल्की बारिश से गर्मी का असर कम रहेगा। आज के लिए न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।