फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The way for those going to KGP-KMP via Ballabhgarh will soon be easy

Faridabad News: बल्लभगढ़ के रास्ते केजीपी-केएमपी जाने वालों की राह जल्द होगी आसान

Tue, 25 Apr 2023 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
The way for those going to KGP-KMP via Ballabhgarh will soon be easy
साढे़ तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर का जल्द होगा टेंडर, प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


फोटो संख्या: 9

परियोजना पर 215 करोड़ रुपये आएगी लागत


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के रास्ते कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे जाने वाले लोगों की राह जल्द आसान होने वाली है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना पर 215 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
बल्लभगढ़ स्थित आंबेडकर चौक से मोहना गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चंदावली गांव तक दोनों तरफ हजारों दुकान-मकान बने हुए हैं। इसके साथ ही मुख्य बाजार है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ता है। मिनटों का सफर घंटों में तय होता है। इस समस्या से लोग कई साल से जूझ रहे हैं। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले हजारों वाहन भी यहीं गुजर रहे हैं। इस वजह से जाम की समस्या दोगुनी हो जाती है। वहीं दुकानों के आगे सामान और ग्राहकों के वाहन भी जाम को बढ़ावा देते हैं। सड़क पर करीब 24 से गांव पड़ते हैं जिनमें चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, मोहना, छांयसा, अटाली मुख्य हैं।
विज्ञापन




मिनटों में सिमटेगा घंटे का सफर

पिछले साल कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसे बजट बैठक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मंजूरी प्रदान की। इस फ्लाईओवर को सिंगल पिलर्स पर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर के बनने से ग्रामीण क्षेत्र, सेक्टर और केजीपी-केएमपी सहित बाईपास पर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। आईएमटी के लिए भी इस रास्ते से आवाजाही आसान होगी। अभी बाईपास रोड या केजीपी जाने में वाहन चालकों को आधे से एक घंटे तक का समय लगता है। एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से यह सफर मिनटों में सिमट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
बल्लभगढ़ स्थित मोहना मार्ग पर ऊंचा गांव चुंगी, मिल्क प्लांट मार्ग, महिला आइटीआई, भगत सिंह काॅलोनी, यादव डेयरी, पंजाबी धर्मशाला, मलेरना मार्ग, बाजार के अंदर जाने के लिए गुप्ता होटल, विजय बैंक, अहीर हवेली के सामने, जैन मार्केट, जगदीश काॅलोनी, आकाश सिनेमा के सामने, मुकेश काॅलोनी, गोपाल मंदिर का कट होने के कारण पूरे दिन ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस मार्ग से करीब 70 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। किसान ट्रैक्टर ट्राॅली में फसल लेकर आते हैं। स्कूलों की बसों का आवागमन, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे मार्ग के लिए आवागमन इसी मार्ग से होता है। मोहना मार्ग पर गुप्ता होटल से लेकर जगदीश काॅलोनी कट तक एक तरफ दुकानदार अपनी कारों को खड़ा करके अतिक्रमण करके रखते हैं। इससे भी जाम लगता है।


बल्लभगढ़ में एलिवेटेड फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो माह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed