फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The walls of the Manjhawali bridge underpass, damaged in the floods, have not yet been repaired.

Faridabad News: बाढ़ में क्षतिग्रस्त मंझावली पुल अंडरपास की दीवारें अब तक नहीं हुई दुरुस्त

Sun, 26 Oct 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
The walls of the Manjhawali bridge underpass, damaged in the floods, have not yet been repaired.
तिगांव। मंझावली यमुना पुल के पास बने पुल अंडरपास की दीवारें बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थीं लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। दीवारों के टूटे हिस्से राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामला विभाग के संज्ञान में आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार आपसी मिलीभगत से डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (चार वर्ष की अवधि) पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि जिम्मेदारी से बचा जा सके। अंडरपास की दीवारें टूटने के कारण किसानों को आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि बाढ़ के दौरान हुई क्षति का सर्वेक्षण विभाग की ओर से किया जा चुका है। मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं, जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed