{"_id":"6848816dd2172719b506c547","slug":"the-villagers-are-troubled-by-the-waterlogging-in-front-of-the-school-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45005-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूल के सामने जलभराव से गांव के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूल के सामने जलभराव से गांव के लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। जवा गांव में स्थित सरकारी स्कूल के सामने वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार कई वर्षों से लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार गांव के लोगों ने अधिकारी को अवगत कराया है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। जिसकी वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। गांव के लोगों ने बताया कि अभी स्कूल के बच्चों की छुट्टी होने के चलते बच्चे नहीं जा रहे हैं। इसी वजह से अभी बच्चों को कोई परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन जुलाई में जब स्कूल खुलेंगे तब बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी दिक्कत होगी । खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
यह मार्ग न केवल स्कूल के लिए मुख्य रास्ता है, बल्कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग भी है। जल भराव की वजह से आए दिन गिरने की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभागों को शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
गांव जवा के सरपंच विष्णु का कहना है की जल भराव की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पानी निकासी नहीं होने की वजह से यह समस्या बनी रहती है।