फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The victory of the candidates is in the hands of eight lakh women candidates in six assembly constituencies.

Faridabad News: छह विधानसभा क्षेत्रों में आठ लाख महिलाओं के हाथ प्रत्याशियों की जीत की डोर

Mon, 16 Sep 2024 05:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The victory of the candidates is in the hands of eight lakh women candidates in six assembly constituencies.
पांच वर्ष में 23.94 प्रतिशत बढ़ी महिला मतदाताओं की संख्या, चुनावों में बोलेगा वोट का दम
विज्ञापन

महिलाओं के लिए घर का बजट और सुरक्षा है बड़ा मुद्दा, जिले में कुल 17.78 लाख मतदाता

संदीप वर्मा

फरीदाबाद। 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं के हाथों में चुनाव की कमान है। छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब 8 लाख 10 हजार मतदाता छह विधायकों की किस्मत लिखेंगी। ऐसे में बड़े दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी इन महिला मतदाताओं के वोट के चलते इनके मुद्दों को जोर शोर से उठा रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों से तुलना की जाएं तो पिछले पांच वर्षों में 156548 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव से करीब 23.94 प्रतिशत महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।
देशभर में एक ओर जहां महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हावी है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी कानून-व्यवस्था का मुद्दा सर्वोपरि बना हुआ है। विपक्षी गठबंधन जमकर यह मुद्दा उछाल रहे हैं। वहीं, सरकार में रहने वाली भाजपा ने कानून व्यवस्था बेहतर होने का दावा किया है। इसके अलावा महंगाई के कारण घर के किचन का बजट भी गड़बड़ाने पर महिलाओं के लिए चुनाव में यह बड़ा मुद्दा है। ऐसे में यह दोनों मुद्दे फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश में असर करेंगे। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां महिला मतदाताओं को अपने पाले में खींचने के प्रयास में लगी हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद के छह विधानसभा क्षेत्रों में 2024 के विधानसभा चुनाव में कुल 17.78 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 8 लाख 10 हजार 392 महिला मतदाता सभी विधानसभाओं में चुनावों का रुख बदल सकती हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों से तुलना की जाएं तो पिछले पांच वर्षों में 156548 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यह कुल महिला मतदाताओं के 19.31 प्रतिशत मत हैं। वहीं, हाल ही में गए लोकसभा चुनावों से भी छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब 38 हजार वोटर नए जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

तिगांव में सबसे अधिक तो फरीदाबाद में सबसे कम बढ़ी महिला मतदाता



जिले की सबसे बड़ी विधानसभा तिगांव में सबसे अधिक 39,329 महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले विधानसभा चुनावों से 30.69 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। वहीं, फरीदाबाद विधानसभा में 13,930 मतदाता बढ़े हैं। यह छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतदाता हैं। यह पिछले विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं की कुल संख्या का 12.81 प्रतिशत है।

----
विस. क्षेत्र महिला मतदाता 2019 विधानसभा कितने बढ़े महिला मतदाता

पृथला 104984 85,225 19,759
एनआईटी 141672 1,09,836 31,836

बड़खल 151957 1,21,110 30,847

बल्लभगढ़ 121661 1,00,814 20,847

फरीदाबाद 122661 1,08,731 13,930

तिगांव 167457 1,28,128 39,329

------------------------------------------------------

कुल =810392 653844 156548

-------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed