फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The victim's family was forced to leave the house due to fear of threats

Faridabad News: धमकी के डर से पीड़ित परिवार घर छोड़ने को मजबूर

Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The victim's family was forced to leave the house due to fear of threats
पड़ोसी पर परेशान करने का आरोप, जान से मारने की दी जा रही धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अटल चौक गली नंबर 5 में रहने वाला परिवार घर छोड़ने को मजबूर है। परिवार का आरोप है कि उन्हें उनके पड़ोसी महेश और अजय परेशान कर रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस को उन्होंने शिकायत दी है, लेकिन अभी कोई सुनवाई नहीं हुई है।


पीड़ित परिवार ने बताया कि मार्च माह में पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। पड़ोसियों ने पीड़ित को जातिसूचक शब्द कहे थे, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों की शिकायत पुलिस से कर दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जेल गया था। फिलहाल आरोपी बाहर चुका है और अब दोबारा इन्हें परेशान कर रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी उनके साथ गली गलौज करता है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है। इससे पहले भी पीड़ित परिवार के साथ मारपीट हो चुकी है। सोमवार को परिवार ने सीपी दफ्तर जाकर शिकायत की है। वहीं मंगलवार को जिला उपायुक्त व एसीपी से भी लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed