फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Union Minister administered the oath to the Chairman and Vice Chairman

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री ने चैयरमेन और वाइस चेयरमैन को दिलाई शपथ

Mon, 16 Feb 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The Union Minister administered the oath to the Chairman and Vice Chairman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नूंह जिले के तावडू उपमंडल में नवनिर्वाचित मार्केट कमेटी चैयरमेन मुकेश यादव और वाइस चेयरमैन प्रेम सिंह सैनी को पदभार ग्रहण कराया। रविवार को विकसित सोहना तावड़ू विकास रेली कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने कट्टर समर्थक मुकेश यादव को मार्केट कमेटी चैयरमैन की कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण कराया। इसी मौके पर वाइस चेयरमैन प्रेम सिंह सैनी को भी उन्होंने कुर्सी पर बैठाकर शपथ दिलाई और पदभार सौंपा। समारोह में सोहना तावडू विधानसभा के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।

मुकेश यादव, जो मोहम्मदपुर अहिर के पूर्व सरपंच हैं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मजबूत समर्थक माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी इस नियुक्ति में मंत्री जी की भूमिका अहम रही है। मुकेश यादव ने लंबे समय से इंतजार किया था कि वे अपने नेता की मौजूदगी में ही इस पद की कुर्सी संभालेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली के बहाने यह अवसर मिला और उनकी इच्छा पूरी हुई। पदभार ग्रहण के बाद मुकेश यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक तेजपाल तंवर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष का यह पद मुझे मिला है, इसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूं। अब मैं क्षेत्र के किसानों की आवाज मजबूती से उठाउंगा। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष नरेश यादव, दीपक सतीजा, अश्विनी नासा, मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गोयल, व्यापारी मनीष शर्मा, राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed