फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The tractor driver applied the brakes, the pickup collided

Faridabad News: ट्रैक्टर चालक ने लगाया ब्रेक, पिकअप टकराई, युवक के शरीर में घुसा सरिया

Tue, 19 Aug 2025 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The tractor driver applied the brakes, the pickup collided
सरिया और लोहे के गाडर लदा था ट्रैक्टर में, मौके पर ही युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीकरी पुलिस चौकी के पास सरिया व लोहे के गाडर से लदे ट्रैक्टर चालक ने नेशनल हाईवे पर अचानक ब्रेक लगा दिया। इसमें पीछे आ रही पिकअप गाड़ी टकरा गई। इस हादसे में पिकअप गाड़ी के अंदर बैठे युवक के शरीर में सरिया घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पुन्हाना के गांव बड़ेड़ निवासी 20 साल के मुस्तफा के रूप में हुई है।

गांव लुहिंगा पुन्हाना निवासी खालिद ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्त मुस्तफा और पिकअप के ड्राइवर के साथ सामान लेकर दिल्ली गए थे। वहां माल उतारने के बाद तीनों सोमवार की सुबह करीब तीन बजे लौट रहे थे। तभी सीकरी पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर में सरिया और गाडर लदा हुआ जा रहा था। उसने अचानक से ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। तभी मुस्तफा के शरीर में सरिया घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना 58 पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed