फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The torrential rain stopped the city overnight

रात भर मूसलाधार बारिश ने रोकी शहर की रफ्तार

Thu, 20 May 2021 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
The torrential rain stopped the city overnight
फरीदाबाद। शहर में तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश ने तापमान में राहत तो दी, लेकिन पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। सड़कों पर जमा पानी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि वाहन तो क्या लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई। वहीं जलभराव के कारण जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कत हुई। वहीं ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित बी ब्लॉक में बुधवार रात अजगर देखा गया। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश हुई। इससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत अजरौंदा चौक, डबुआ कॉलोनी और पर्वतीया कॉलोनी 60 फुट रोड और सेक्टर-22 में देखने को मिली। यहां की सड़कें पानी से लबालब रहीं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़क के साथ घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से शाम तक लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते देखे गए। इस झमाझम बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया। इससे सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

निगम के दावे फेल
शहर में साफ-सफाई का जिम्मा नगर निगम के पास है। शहर के बड़े नाले, सीवर लाइनों की समय पर नियमित रूप से सफाई का कार्य नगर निगम को करना होता है। बारिश से पहले नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। तीन दिन से रुक-रुककर हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। क्षेत्र में पानी निकासी की उचित इंतजाम नहीं होने के कारण डबुआ कॉलोनी की मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों और दुकानों से रातभर पानी निकालते रहे लोग
मूसलाधार बारिश से डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन रोड पर पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण पानी घरों और दुकानों में भर गया। बारिश के पानी के साथ सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई। इस कारण दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल हो गया। रातभर लोग बाल्टी और टब के सहारे घरों से पानी निकालते रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे के बाद बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली।
ऑटो चालकों ने किया किनारा
डबुआ कॉलोनी के लोग आज खुद को सेक्टरवासी तो कहने लगे हैं, लेकिन समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों से बदतर बनी हुई हैं। जलभराव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बीके चौक, नीलम चौक, एक नंबर से डबुआ जाने वाले ऑटो चालकों ने किनारा कर लिया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंडरपास में डूबी कारें
शहर में अंडरपास की हालत बेहद खराब रही। रातभर मूसलाधार बारिश से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद और एनएचपीसी अंडरपास में पानी भर गया। बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-21 और सेक्टर-48 से राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ आ रही दो कार अंडरपास के पानी में आधी डूब गई। कार चालक ने किसी तरह लोगों की सहायता से कार बाहर निकाली। लोगों ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को ठगा गया है। यहां थोड़ी सी बारिश में शहर के कई इलाकों में कमर जितना पानी भरा दिखाई दिया। ग्रीन फील्ड कॉलोनी आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि बुधवार रात बी ब्लॉक में मकान नंबर 4075 के बाहर अजगर दिखाई दिया। अजगर पहली बार देखा गया। इससे आसपास के लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed