{"_id":"69f10e499b980aabb405d2f8","slug":"the-temporary-and-dilapidated-bridge-over-the-drain-is-likely-to-cause-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68670-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाले पर बने अस्थायी और जर्जर पुल से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाले पर बने अस्थायी और जर्जर पुल से हादसे की आशंका
विज्ञापन
हर रोज जिंदगी दाव पर: विजय नगर पार्ट एक में नाले पर पुलिया नही होने पर इस तरह जान जोखिम में डा
चलते समय लोगों को संतुलन बनाए रखना पड़ता है, हर कदम पर जान का जोखिम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धीरज नगर स्थित विजय नगर पार्ट एक में रहने वाले लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी आसान नहीं रह गई है। यहां नाले पर बना अस्थायी और संकरा पुल अब लोगों के लिए खतरा बन चुका है। मजबूरी में लोग इसी कच्चे और असुरक्षित रास्ते से रोजाना गुजर रहे हैं, जहां हर कदम पर जान का जोखिम बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। पुल इतना कमजोर और संकरा है कि चलते समय लोगों को लगातार संतुलन बनाए रखना पड़ता है। जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है।
लोग इस पुल से मजबूरी में गुजरते हैं। इलाके का मुख्य रास्ता बहुत ज्यादा लंबा है, जिससे वहां से निकलने में काफी समय लग जाता है। इसी कारण लोग जल्दी और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इस अस्थायी पुल का सहारा लेते हैं। यह रास्ता स्कूल, बाजार और मुख्य सड़क तक पहुंचने का सबसे तेज विकल्प भी बन गया है, इसलिए लोग चाहकर भी इसे छोड़ नहीं सकते।सबसे ज्यादा परेशानी कामकाजी लोगों को हो रही है। सुबह और शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे स्थिति और भी जोखिम भरी हो जाती है। कई बार लोग फिसलने से बाल-बाल बचते हैं, लेकिन खतरा हमेशा बना रहता है।
कई महीनों से पुल की हालत जर्जर बनी हुई है। यह पुल बहुत खतरनाक हो गया है। हर दिन डर लगा रहता है कि कहीं पैर फिसल न जाए। मजबूरी में इसी से गुजरना पड़ता है। - जेपी तिवारी
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर जल्दी से पहुंचने के लिए हमें न चाहते हुए भी इस पुल का सहारा लेना पड़ता है। पुल संकरा और असुरक्षित है लेकिन हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है, जल्दी पहुंचने के लिए।- रमेश