{"_id":"6a1dbfc0e5367694be0db702","slug":"the-temple-of-piyush-heights-society-is-being-beautified-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71362-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीयूष हाईट्स सोसाइटी के किया जा रहा मंदिर का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीयूष हाईट्स सोसाइटी के किया जा रहा मंदिर का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित पीयूष हाईट्स सोसाइटी में निवासियों के सहयोग से मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर के ऊपर गुंबद निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि गुंबद निर्माण के बाद मंदिर की भव्यता और आकर्षण पहले से अधिक बढ़ जाएगा और यह धार्मिक आस्था का एक सुंदर प्रतीक बनेगा।
आरडब्ल्यूए की संयुक्त सचिव राजेश्री ने बताया कि सोसाइटी परिसर में मंदिर पहले से स्थापित है, जहां समय-समय पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अब निवासियों की सहभागिता और सहयोग से मंदिर के ऊपर गुंबद बनाया जा रहा है। इस कार्य में बड़ी संख्या में निवासी आर्थिक और अन्य रूपों में योगदान दे रहे हैं।