फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The temple doors were closed as soon as the Sutak period began; devotees visited the temple in the evening after the eclipse ended.

Faridabad News: सूतक लगते ही मंदिर के कपाट हुए बंद, शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद भक्तों ने किए दर्शन

Tue, 03 Mar 2026 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The temple doors were closed as soon as the Sutak period began; devotees visited the temple in the evening after the eclipse ended.
साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा, जिले के सभी मंदिरों के कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हुए बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार को लगा। ग्रहण से पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक लगने की वजह से जिले के सभी मंदिरों के कपाट को बंद कर दिया गया। मंदिर के कपाट बंद होने की वजह से भक्त मंदिरों के बाहर से ही दर्शन करके चले गए।


एनआईटी बस स्टैंड स्थित सिद्धपीठ काली मंदिर के पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहा। सूतक लगने के बाद श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही दर्शन करके जा रहे थे। उनका कहना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए देवी-देवताओं की मूर्तियों को विशेष रूप से ढक दिया जाता है और पूजा सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रख दिया जाता है। मंदिरों में सूतक काल के दौरान कोई भी धार्मिक गतिविधि नहीं की जाती है। मंदिर के प्रधान राकेश ने बताया कि चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद शाम 7 बजे के पश्चात मंदिरों के कपाट दोबारा खोले गए। वहीं सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसाइटी के अंदर बने शिव मंदिर के कपाट को भी सुबह लोगों ने पूजा करने के बाद बंद कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed