फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The temperature dropped by 8 degrees due to the rain.

Faridabad News: बारिश से तापमान 8 डिग्री गिरा

Fri, 05 Jun 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by 8 degrees due to the rain.
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में रेडक्रॉस ने दिव्यांगो के लिए कृत्रिम अंग वितरित करने के लिए जा - फोटो : विशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना मोड स्थित घर में लगी आग से जला सामान।
अधिकतम तापमान 41 से 33 डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी। दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान को 41 डिग्री सेल्सियस से घटाकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया।


तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। उमस और गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हवा की गति बेहद कम होने से गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया। लगातार पसीना निकलने के कारण लोगों को बार-बार प्यास लग रही थी, जिसके चलते शहरभर में शीतल पेय और जूस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते आसमान में काले और घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। शुरुआती बारिश करीब दस मिनट तक हुई। इसके बाद दूसरी बार हुई बारिश अपने साथ तेज ठंडी हवाएं लेकर आई। बारिश और ठंडी हवाओं के संयुक्त असर से पूरे जिले का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश होने की स्थिति में लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में रेडक्रॉस ने दिव्यांगो के लिए कृत्रिम अंग वितरित करने के लिए जा

फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में रेडक्रॉस ने दिव्यांगो के लिए कृत्रिम अंग वितरित करने के लिए जा- फोटो : विशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना मोड स्थित घर में लगी आग से जला सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed