{"_id":"68b9ded60950ae037209f564","slug":"the-tehsildar-took-the-children-out-by-carrying-them-on-his-shoulders-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50653-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तहसीलदार ने बच्चों को कंधे पर बिठाकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तहसीलदार ने बच्चों को कंधे पर बिठाकर निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव दुल्हीपुर में हालात बिगड़ते ही प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान मोहना तहसील के तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा और पटवारी राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर शाहपुर सरकारी स्कूल में पहुंचाया।
गांव के दर्जनों परिवार बाढ़ में घिर गए थे, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने की वजह से लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा खुद आगे आए और बच्चों को अपने कंधे पर बिठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
रेस्क्यू टीम द्वारा राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों को भोजन और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जा रही है। तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।