{"_id":"683b4a4b0835601845005495","slug":"the-teacher-asked-the-accused-to-move-the-car-and-they-broke-the-mothers-nose-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44292-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अध्यापक ने गाड़ी हटाने के लिए कहा जो आरोपियों ने मां की तोड़ दी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अध्यापक ने गाड़ी हटाने के लिए कहा जो आरोपियों ने मां की तोड़ दी नाक
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके परिवार ने घर के अंदर घुसकर की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। म्यूजिक अध्यापक ने घर के सामने खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो पड़ोसी युवक ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अध्यापक के घर के अंदर घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने अध्यापक की पिटाई करने के अलावा उनकी मां की भी नाक तोड़ दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर निवासी शिवम ने बताया कि वह निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। 25 मई की सुबह वह अपने घर से स्कूटी निकालने लगे, तो उनके पड़ोसी राहुल ने उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी। जिसके चलते घर के सामने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। उन्होंने राहुल को गाड़ी हटाने के लिए कहा जिस पर राहुल ने गाड़ी नहीं हटाई और उनके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। इस दौरान आरोपी का भाई सुमित, उसकी पत्नी सोना, राहुल की पत्नी अन्नु और राहुल की मम्मी उर्मिला सभी उनके घर के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उनकी मां ज्योति (60) की नाक तोड़ दी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मां की नाक में फ्रैक्चर है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।