फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The SUV collided with the divider due to the negligence of the truck and car driver.

Faridabad News: ट्रक और कार चालक की लापरवाही से एसयूवी डिवाइडर से टकराई

Wed, 27 May 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The SUV collided with the divider due to the negligence of the truck and car driver.
बच्चे समेत कई घायल, वडोदरा हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वडोदरा हाईवे पर भनकपुर गांव के पास ट्रक और कार चालक की लापरवाही के कारण एक एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एसयूवी में सवार परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। सेक्टर-21सी निवासी प्रतीक जैन ने शिकायत में बताया कि वह रविवार की शाम करीब 4:20 बजे अपनी एसयूवी से बच्चों के साथ तिजारा (राजस्थान) से फरीदाबाद लौट रहे थे। भनकपुर गांव के पास वडोदरा हाईवे पर उनकी गाड़ी के बगल में एक कार तेज गति से चल रही थी। उसी कार के आगे एक ट्रक भी तेज रफ्तार में चल रहा था।


शिकायत के अनुसार, ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद कार चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनके भाई प्रशांत जैन और बच्चे सात्विक जैन को चोटें आईं। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, सात्विक जैन की मेडिकल रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि हुई है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सेक्टर-58 में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed