फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Surajkund Mela will serve as a confluence of Diwali shopping and culture.

Faridabad News: दीपावली की खरीदारी और संस्कृति का संगम बनेगा सूरजकुंड मेला

Thu, 22 Oct 2026 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Surajkund Mela will serve as a confluence of Diwali shopping and culture.
आज सुबह नौ बजे से खुलेगा चार दिवसीय मेला, 300 स्टॉल लगेंगे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली से पहले खरीदारी, हस्तशिल्प और देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का अनुभव करने के लिए सूरजकुंड में आज से चार दिवसीय (23 से 26 अक्तूबर) दीपावली मेला शुरू होगा। मेले में 300 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां घर सजाने के सामान, रंगीन मोमबत्तियां, पौधे, पारंपरिक परिधान और विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मेला परिसर को रंगीन रोशनी और दीयों की कलाकृतियों से सजाया गया है, ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को दीपावली जैसा माहौल महसूस हो। आज सुबह नौ बजे से आम लोगों के लिए मेला खोल दिया जाएगा, जबकि दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


पारंपरिक व्यंजनों का भी ले सकेंगे स्वाद

मेले में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक और आधुनिक वस्तुओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान, दीपावली के दीये, मोमबत्तियां, पौधे और कपड़ों की खरीदारी की जा सकेगी। इसके अलावा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने का अवसर भी मिलेगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूफी गायन से सजेगी पहली शाम

मेले के पहले दिन प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके साथ विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आयोजन में संगीत और कला के माध्यम से उत्सव का माहौल तैयार किया जाएगा। मेला परिसर की दीवारों पर दीयों की आकृतियां उकेरी गई हैं और जगह-जगह रंगीन लाइटें लगाई गई हैं।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सजावट, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और आगंतुकों की सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।


प्रवेश निशुल्क, पार्किंग के देने होंगे पैसे

हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से मेले में प्रवेश के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। हालांकि, निजी वाहन से आने वाले लोगों को पार्किंग शुल्क देना होगा। मोटरसाइकिल के लिए 30 रुपये और कार के लिए 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed