फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Super-100 examination will be held between April 19 and 21.

Faridabad News: 19 से 21 अप्रैल के बीच होगी सुपर-100 परीक्षा

Sat, 04 Apr 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The Super-100 examination will be held between April 19 and 21.
- कुरुक्षेत्र के सुपर-100 कैंपस में आयोजित होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा निदेशालय ने इस सबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, चर्खी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल ,नूंह और मेवात जिले के छात्रोंं की परीक्षा 19 से 21 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। निर्देश के अनुसार छात्रों की परीक्षा कुरुक्षेत्र स्थिति सुपर-100 कैंपस में आयोजित की जाएगी। छात्रों को सुबह 9 बजे पंजीयन कराने के लिए कैंपस पहुंचना होगा। यह प्रक्रिया सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगी। इसके अलावा अभिभावकों को छात्रों के साथ रुकने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षा के दौरान छात्रों को तीन दिन कैंपस में ठहराया जाएगा। छात्रों के रहने और खाने की सुविधा कैंपस में निशुल्क उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि जिले में 11 फरवरी को सुपर-100 के प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा में जिले से कुल 109 विद्यार्थियों का चयन हुआ था।

छात्रों को साथ में ले जाने होंगे ये दस्तावेज

सुपर-100 कैंपस में छात्रों को मूल आधारकार्ड और उसकी फोटोकोपी, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा 10वीं की अंकसूची की मूल कॉपी और उसकी फोटो कॉपी, पहले चरण की सुपर-100 परीक्षा का प्रवेश पत्र, दूसरे चरण की परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ ले जाना होगा। कैंपस में रहने के दौरान छात्रोंं को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन आदि के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

-----वर्जन---
अभी जिले के छात्रों की परीक्षा तिथि निर्धारित नहीं हुई है। निदेशालय द्वारा कई जिले के छात्रों को एक साथ बुलाकर परीक्षा आयोजित की जाती है।--- श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed