फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The sub-divisional level court will begin functioning in the Tauru sub-division from today

Faridabad News: फ़लायर तावडू उपमंडल में आज से शुरू होगी उपमंडल स्तरीय अदालत

Fri, 06 Feb 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The sub-divisional level court will begin functioning in the Tauru sub-division from today
-दो महिला जजों को सौंपी गई जिम्मेदारी, क्षेत्रवासियों की लंबित मांग पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह जिले के तावडू उपमंडल में लंबे इंतजार के बाद आज (शुक्रवार) से उपमंडल स्तरीय अदालत का संचालन औपचारिक रूप से शुरू होगा। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ द्वारा जजों की नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद यह नया न्यायिक कदम क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अदालत के संचालन की शुरुआत में ही दो महिला जजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो एक सकारात्मक संदेश दे रही है।

ट्रांसफर आदेश के मुताबिक रूपा सिविल जज जूनियर डिवीजन रूप जो पानीपत से ट्रांसफर होकर आई हैं, को तावडू में अतिरिक्त सिविल जज की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है, जबकि सिविल जज जूनियर डिवीजन बेनिका रेवाड़ी से ट्रांसफर को यहां जूनियर डिवीजन की मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरुवार को ही 16 जजों के तबादले के आदेश जारी किए थे, जिसके तहत ये दोनों जज तावडू उपमंडल में तैनात की गई हैं। आज हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं जिला सत्र न्यायाधीश तावडू पहुंचकर अदालत का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि तावडू को वर्ष 2017 में उपमंडल का दर्जा प्राप्त हुआ था। तब से ही स्थानीय अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा उपमंडल स्तरीय अदालत स्थापित करने की मांग लगातार जोर-शोर से उठाई जा रही थी। क्षेत्रवासियों को दूर स्थित नूंह या अन्य अदालतों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब लगभग 8 वर्षों के संघर्ष के बाद यह मांग पूरी हुई है और आज से तावडू में ही न्यायिक कार्यवाही शुरू हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए हाई कोर्ट और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed