फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The streets of the district were deserted on the second day of the lockdown in Delhi

दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन जिले की सड़कें रहीं सूनी

Sun, 18 Apr 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
The streets of the district were deserted on the second day of the lockdown in Delhi
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड पर लॉकडाउन लगाया गया है। इसका असर फरीदाबाद में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में लॉकडाउन के कारण मेट्रो स्टेशन दो दिन से सूने पड़े हुए हैं। बदरपुर बॉर्डर पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग ऑटो या अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल कम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी वाहन चालकों के काम पर असर पड़ रहा है। रात्रि कर्फ्यू और आसपास के माहौल को देखकर शहर के लोग खुद ही घरों से बाहर नही निकल रहे हैं। इसका असर अब बाजार पर भी पड़ने लगा है। जरूरी सामान को छोड़कर अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। रविवार को बदरपुर बॉर्डर पर सन्नाटा पसरा रहा। दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तलाशी व जांच कर रहे थे। केवल जरूरी सामान ले जा रहे या स्वास्थ्य सेवाओं के जुड़े लोगों को ही जाने की छूट थी। बिना आईकार्ड के लोगो को बॉर्डर से ही वापिस कर दिया गया। हमेशा व्यस्त रहने वाले इलाके में भी लोगों की संख्या कम नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed