फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The streets of Badkhal will be illuminated, preparations are underway to rejuvenate the high mast lights.

Faridabad News: बड़खल की सड़कें होंगी जगमग, हाई मास्ट लाइटों के कायाकल्प की तैयारी

Sat, 31 Jan 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The streets of Badkhal will be illuminated, preparations are underway to rejuvenate the high mast lights.
शहरी सौंदर्यकरण को भी रफ्तार, बेंच व सफाई योजनाओं से बदलेगी बड़खल की तस्वीर
विज्ञापन

लोगों के साथ बड़खल झील पर आने वाले लोगों को मिलेगा लाभ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बड़खल क्षेत्र के निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए प्रशासन कई स्तर पर काम कर रहा है। जहां एक तरफ करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी बड़खल झील को नया रूप दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ निगम की तरफ से करोड़ों रुपये की लागत से स्मार्ट रोड बनाने के साथ लाइट व बेंच का काम किया जा रहा है। इन सभी कार्यों के पूरा होने से आने वाले कुछ महीनों में बड़खल क्षेत्र की तस्वीर और सुविधाएं दोनों ही बदलती नजर आएंगी।

नगर निगम फरीदाबाद ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में एलईडी हाई मास्ट लाइटों को बदलने व ठीक करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 12 से 23 तक (वार्ड 14 को छोड़कर) कुल 11 वार्डों में लगी हाई मास्ट लाइटों को बदला या ठीक किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रात के समय कोई भी मुख्य सड़क या चौराहा अंधेरे में न रहे और खराब होने पर लाइटों की तुरंत मरम्मत हो सके।
विज्ञापन



अपराध व सड़क हादसों पर लगेगी रोक
प्रशासन के अनुसार बेहतर रोशनी से अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर शाम के समय भी रौनक बनी रहेगी। महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा में भी इससे सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाई जाएंगी विक्टोरियन कास्ट आयरन बेंच

इसी के साथ बड़खल क्षेत्र में शहरी सौंदर्यीकरण को लेकर भी सरकार की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के डिवीजन-2 में विक्टोरियन कास्ट आयरन बेंच लगाने की योजना पहले ही मंजूर हो चुकी है। इस परियोजना पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये बेंच प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी ताकि स्थानीय लोग और पर्यटक बैठकर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें।


स्वच्छता के लिए भी किया जा रहा है कार्य
स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत लगभग 1.71 करोड़ रुपये की परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके तहत निजी एजेंसियों की मदद से जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। एजेंसियों को रोजाना कम से कम तीन चक्कर में कूड़ा निस्तारण करना अनिवार्य होगा। जीपीएस टैगिंग और नगर निगम अधिकारियों की निगरानी में ही भुगतान किया जाएगा।

बड़खल झील को मिलेगा नया रूप
अधिकारियों ने बताया कि बड़खल झील से जुड़ा विकास कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है और आने वाले कुछ महीनों में यह भी पूरी तरह जनता के लिए खोल दिया जाएगा। झील, हाई मास्ट लाइटें और सौंदर्यकरण कार्य एक साथ पूरे होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को भी इसका सीधा लाभ होगा।

-----------------------------------
लोगों की सुविधाओं के लिए निगम की तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है, जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - गौरव अंतिल, एडिश्नल निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed